हिंदी व्याकरण - समास
Today's Points
1. समास का अर्थ 2. समास के प्रकार , उदाहरण आदि।
1. समास का अर्थ - संक्षिप्त या छोटा करना। दो या दो से अधिक शब्दों के मेल को समास कहते है। इस मेल में विभक्ति चिन्नो का लोप हो जाता है।भाषा में संक्षिप्तता लाने का कार्य समास द्वारा होता है। समास के द्वारा बड़ी से बड़ी बात को संक्षिप्त शब्दों जा सकता है।
समास का विकास ही समान अर्थ को कम से कम शब्दों में कहने का कारन हुआ है।
जैसे - दिन और रात में तीन शब्दों के स्थान पर 'दिन-रात ' दो शब्दों द्वारा भी कहा जा सकता है
सामसिक शब्द - इस प्रकार समासो के द्वारा निर्मित शब्दों को सामसिक या समस्त पद कहते है।
समास विग्रह - सामसिक शब्दों को वापस विभक्ति चिन्नो के साठग प्रकट करना ही ,समास विग्रह कहलाता है।
जैसे - धन - संपन्न का समास विग्रह ' धन से संपन्न ' होता है यानि इस सामसिक शब्द को वापस विभक्ति के प्रयोग के साथ लिख दिया है।
- समास के प्रकार -
समास 6 प्रकार होते है
1. तत्पुरुष समास
2. कर्मधारय समझ
3. द्वंद्व समास
4. दिगु समास
5. अवययीभाव समास
6. बहुब्रीहि समास
1. तत्पुरुष समास - इसमें पहला पद गौण व दूसरा पद प्रधान होता है। इसमें करक के विभक्ति चिन्नो का लोप होता है( केवल कर्ता, और सम्बोधन को छोड़कर ) इस वजह से 6 कारको के 6 भेद है।
क. कर्म तत्पुरुष समास - इसमें ' को' विभक्ति चिन्न का लोप हो जाता है।
उदाहरण - ग्रामगत- ग्राम को गया हुआ
पदप्राप्त - प्राप्त
यशप्राप्त - यश को प्राप्त
ख. करण तत्पुरुष - ' से' चिन्न का लोप हो जाता है।
उदाहरण- भावपूर्ण - भाव से पूर्णहस्तलिखित - हाथ से लिखित
बाढ़पीड़ित - बाढ़ से पीड़ित
ग. सम्प्रदान तत्पुरुष - इसमें ' के लिए ' चिन्न का लोप होता है -
उदाहरण- गुरुदक्षिणा - गुरु के लिए दक्षिणा
राहखर्च - राह के लिए खर्च
घ. अपादान तत्पुरुष - इसमें ' से ' अलग पृथक के लिए इस चिन्न का लोप होता है।
उदाहरण- देशनिकाला - देश से निकलाबंधनमुक्त - बंधन से मुक्त
ङ.सम्बन्ध तत्पुरुष - इसमें ' का ' 'के ' 'की' चिन्हो होता है -
उदाहरण- गंगाजल - गंगा का जल
नगरसेठ - नगर का सेठ
राजमाता - राजा की माता
Pdf Download
0 Comments